करछना: करछना के विभिन्न विद्यालयों में मिशन शक्ति के तहत छात्रा बनी एक दिन की प्रधानाचार्य, शिक्षकों ने लगाई क्लास
शनिवार को करछना क्षेत्र के बीरपुर स्थित श्रीमती जैपत्ती देवी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा गरिमा कोटार्य तथा कटका गांव स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सातवीं की छात्रा वर्षा निषाद को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। विद्यालय प्रबंधक पुष्पराज सिंह व एमएल पब्लिक स्कूल प्रबंधक विनोद कुमार मौर्या ने फूल पहन कर पद भार ग्रहण कराया