फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर जमीन पर इलाज वीडियो पर डॉक्टर का छलका दर्द - सुनिए डॉक्टर ने क्या कहा
वायरल वीडियो के बाद DDM NEWS ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से बात की।
डॉक्टर का कहना है -
"मैं बिल्कुल असहाय हूँ, मेरे पास हर पलंग पर दो-दो मरीज हैं। जो सीरियस मरीज आ रहा है मुझे तो ट्रीटमेंट देना है, जान बचानी है किसी भी तरीके से।"
"मैंने KGMU में 25 साल पहले यही सीखा था कि मरीज को refuse मत करिए, इलाज करिए।"
"बेड्स कम हैं, बेड्स बढ़ने चाहिए। हर 2 मिनट में एक सीरियस इमरजेंसी आ रही है। टोटल कैपेसिटी 40 बेड की है, वार्ड सारे फुल हैं तो मरीज कहां ले जाएं?"
डॉक्टर ने साफ कहा - "व्यवस्था बनाना मेरे हाथ में नहीं है, मेरे हाथ में सिर्फ इलाज करना है।"
सिस्टम की लापरवाही की सजा डॉक्टर और मरीज दोनों भुगत रहे हैं।
#FirozabadMedicalCollege #DoctorStatement #TraumaCenter #GroundReality #DDMNewsExclusive #ViralVideoPart2
@Share @Comment