दोस्ती की मिसाल पेश करने वाली दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
अमरोहा। बद्री और जयपाल बचपन के जिगरी यार थे। 60 वर्षीय बद्री सैनी की मौत हो गई। अपने जिगरी दोस्त की मौत की खबर सुनकर जयपाल उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे।
गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद जब अस्थियां विसर्जित हो रही थीं, तो दोस्त के बिछड़ने के गम में दुखी जयपाल अचानक गश खाकर गिर पड़े और वहीं उनके भी प्राण पखेरू उड़ गए।
दो दोस्तों की एक साथ हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। दोनों की दोस्ती की कहानी सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है।
#Amroha #Dosti #TrueFriendship #EmotionalNews #GangaGhat #UPNews #ViralNews #DDMNews