पाली: जिम्मेदारों की लापरवाही से नाराहट बांध से निकलने वाली नहर का कच्चे रास्ते पर भरने से स्कूली बच्चे और लोग परेशान
Pali, Lalitpur | Nov 27, 2026 नाराहट बांध से निकलने वाली नहर की सिल्ट सफाई एवं रखरखाव के काम पर, खाना पूर्ति किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि नहर के पानी का रिसाव होने के कारण लगातार पानी जिला पंचायत की सैर वाले रास्ते में भर रहा है। जिसके चलते बस्ती में रहने वाले लोगों एवं स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।