पाली: पाली थाने में तैनात कांस्टेबल ने जान पर खेलकर कस्बे के मुख्य बाजार में लगी आग को बुझाया
Pali, Lalitpur | Feb 19, 2026 कस्बा पाली के मुख्य बाजार में स्थित काशीराम चौरसिया के मकान में गुरुवार दोपहर के समय सिलेंडर लीक होने की वजह से अचानक आग लग गई जिसके चलते घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पाली थाना प्रभारी दीपक एवं कांस्टेबल गोलू ने स्थिति का जायजा लिया।जहां गोलू ने अपनी जान पर खेल कर सिलेंडर को घर से बाहर फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया।