पाली: महरौनी नाराहट मार्ग पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
Pali, Lalitpur | Feb 20, 2026 महरौली नाराहट मार्ग स्थित ग्राम ककरुआ के पास गुरुवार देव रात्रि के समय बाइक एवं ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान ग्राम पारोल निवासी हेमंत पुत्र हरपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वही उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।