तिरंगे में लिपटा आया शहीद शत्रुघ्न का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
कैमूर / रामगढ़ सहूका गांव में सेना के जवान शत्रुघ्न यादव का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे शव के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जवान को श्रद्धांजलि देने सांसद सुधाकर सिंह, वर्तमान विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव व पूर्व विधायक अशोक सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे। इस दौरान 'शत्रुघ्न यादव अमर रहे' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026