कैमूर जिले के रामगढ़ के सहूका गांव में आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की मौत के बाद पहुंचे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है।
सांसद ने प्रशासन की कार्यशैली और बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
सांसद सुधाकर सिंह ने रामगढ़ में जवान शत्रुघ्न यादव से जुड़े मामले पर दुख जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।