डीएम की अध्यक्षता में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
कैमूर समाहरणालय में आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण, ICDS, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण सहित कई विभागों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी और सभी BDO शामिल रहे।
बैठक में डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली की सुविधा, पोषण ट्रैकर पर उपस्थिति, कन्या उत्थान और मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही 5,900 लंबित पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने छात्रावास निर्माण, आवासीय विद्यालयों में डीबीटी भुगतान, महिला हेल्पलाइन 181 और वन स्टॉप सेंटर में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026