Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
mir
आर्मी जवान की पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देते आर्मी के जवान..वहाँ मौजूद सभी की आखें नम कर दी।
Mohania, Kaimur
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, तीन युवकों की मौत कैमूर मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहनिया आने के दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बघिनी गांव निवासी विकास कुमार, बिट्टू कुमार और दिलकुश राय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026
रामगढ़ में शहीद जवान शत्रुघ्न यादव को अंतिम विदाई, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर अंतिम विदाई, बेटे ने दी पिता को श्रद्धांजलि तो नम हुईं आंखें
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026
कैमूर में अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक नहर में गिरी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026
कैमूर जिले के रामगढ़ के सहूका गांव में आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की मौत के बाद पहुंचे बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सांसद ने प्रशासन की कार्यशैली और बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। सांसद सुधाकर सिंह ने रामगढ़ में जवान शत्रुघ्न यादव से जुड़े मामले पर दुख जताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026
डीएम की अध्यक्षता में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश कैमूर समाहरणालय में आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण, ICDS, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण सहित कई विभागों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी और सभी BDO शामिल रहे। बैठक में डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली की सुविधा, पोषण ट्रैकर पर उपस्थिति, कन्या उत्थान और मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही 5,900 लंबित पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने छात्रावास निर्माण, आवासीय विद्यालयों में डीबीटी भुगतान, महिला हेल्पलाइन 181 और वन स्टॉप सेंटर में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026
तिरंगे में लिपटा आया शहीद शत्रुघ्न का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब कैमूर / रामगढ़ सहूका गांव में सेना के जवान शत्रुघ्न यादव का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे शव के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जवान को श्रद्धांजलि देने सांसद सुधाकर सिंह, वर्तमान विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव व पूर्व विधायक अशोक सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे। इस दौरान 'शत्रुघ्न यादव अमर रहे' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026
वीर सपूत शत्रुघ्न यादव को अंतिम विदाई, भारत माता की जय से गूंजा सहूका कैमूर / रामगढ़ सेना के जवान शत्रुघ्न यादव की अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम यात्रा के दौरान पूरा गांव 'भारत माता की जय' और 'शत्रुघ्न यादव अमर रहे' के नारों से गूंज उठा। हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने लाल को विदाई दी। सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026
एक तरफ पीएम के जन्मदिवस पर दीप जल रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ स्वर्ण समाज द्वारा पुतला दहन किया जा रहा था.....मांग आर्थिक आधार पर आरक्षण में संशोधन...
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026