अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, तीन युवकों की मौत
कैमूर मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहनिया आने के दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
हादसे में बघिनी गांव निवासी विकास कुमार, बिट्टू कुमार और दिलकुश राय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।