वीर सपूत शत्रुघ्न यादव को अंतिम विदाई, भारत माता की जय से गूंजा सहूका
कैमूर / रामगढ़ सेना के जवान शत्रुघ्न यादव की अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अंतिम यात्रा के दौरान पूरा गांव 'भारत माता की जय' और 'शत्रुघ्न यादव अमर रहे' के नारों से गूंज उठा। हजारों ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने लाल को विदाई दी।
सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।