बतसपुर गांव में बाल विवाह रोकथाम को लेकर संध्या चौपाल आयोजित, ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ
लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखीसराय के तत्वावधान में चानन प्रखंड के सुदूरवर्ती बतसपुर गांव में बाल विवाह रोकथाम को लेकर संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह मिशन शक्ति के नोडल पदाधिकारी धीरज कुमार ने की।
इस अवसर पर धीरज कुमार ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी है। संध्या चौपाल इसके लिए प्रभावी माध्यम है, जहां शाम के समय ग्रामीण, अभिभावक और बुजुर्ग एकत्रित होकर इस गंभीर विषय पर खुलकर चर्चा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौपाल आयोजित कर बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों और सामुदायिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है।
Lakhisarai, Lakhisarai | Nov 22, 2026