कोरांव: कोरांव में सराफा की दुकान पर गहने खरीदने आई महिला का अज्ञात युवक जेवरात लेकर फरार, सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश
कोरांव बाजार में एक सर्राफा दुकान से एक युवक महिला के जेवरात लेकर फरार हो गया। महिला दुकान पर गहने खरीदने आई थी। आरोपी युवक पहले महिला के पास बैठ गया। जैसे ही महिला जेवरात देखने लगी, उसने उसके हाथ से गहने छीने और दुकान से बाहर भाग गया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। यह घटना ओमकार सर्राफा की दुकान पर हुई।