बक्सर: चैती छठ: बक्सर के रामरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Buxar, Buxar | Apr 3, 2025 चैती छठ को लेकर बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भी उमड़ पड़ी। बताते चले कि दोपहर 2 बजते बजते पूरा रामरेखा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था। भीड़ इतनी थी कि रामरेखा घाट जाने वाले रास्ते में भी लोग बैठे हुए थे। छठ व्रती छठ का प्रसाद लेकर अपनी-अपने छठ घाट पर पहुंचे हुए थे। बक्सर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।