बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट से 86.22 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ़्तार, सीएनजी ऑटो जब्त
Buxar, Buxar | Apr 3, 2025 बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु स्थित चेकपोस्ट पर शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश कुमार, संगम कॉलोनी, दीघा घाट, पटना के रूप में हुई है. जो शराब भरौली से आरा लेकर जा रहा था.