बक्सर: ज़िले में खरना व्रत के बाद छठ व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास
Buxar, Buxar | Apr 2, 2025 सूर्योपासना के चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना का व्रत रखा गया. इसी के साथ व्रतियों के 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया. लोक आस्था के महापर्व चैती छठ व्रत का शुभारंभ नहाय-खाय के साथ मंगलवार को हुआ. शहर के प्रमुख गंगा घाटों पर व्रतियों ने दोपहर बाद गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर व्रत शुरू किया.