बक्सर: 9 अप्रैल से श्रीमद्भावगत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन, आईटीआई मैदान में तैयारियों का शुभारंभ
Buxar, Buxar | Apr 2, 2025 नगर के चरित्रवन स्थित आईटीआई मैदान में 9 अप्रैल से शुरू होने वाले श्रीमद्भावगत कथा यज्ञ की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं. इसका आगाज भूमि पूजन के साथ बुधवार को अपराहन 1:00 बजे किया गया. उतर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी सात दिनों तक भागवत महापुराण पर व्याख्यान देंगे.