बक्सर: छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए वेब डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन: डॉ. प्रसुंजय सिंहा, प्राचार्य MV कॉलेज
Buxar, Buxar | Apr 2, 2025 एमवी कॉलेज बक्सर में बुधवार को 1 बजे अपराहन में वेब डेवलपमेंट कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक वेब तकनीकों जैसे एचटीएमएल, सीएसएस और जावा स्क्रीप्ट का प्रशिक्षण प्रदान करना था. जिससे वे व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर सकें और वेब विकास के नवीनतम रुझानों से परिचित हो सकें.