उज्जैन: 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह की भव्य शुरुआत; रामघाट पूजन के बाद टॉवर चौक से निकली मंगल कलश यात्रा, सिंहस्थ झांकी रही आकर्षण
विश्व प्रसिद्ध 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह के पूर्वरंग के तहत शुक्रवार 20 नवंबर को शहर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सिंहस्थ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुबह 8:30 बजे रामघाट पर कलश पूजन के पश्चात 9:30 बजे फ्रीगंज स्थित टॉवर चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा शहीद पार्क, तीन बत्ती चौराहा, कोठी रोड और दशहरा मैदान सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए कालिदास अकादमी परिसर पहुंची, जहां मंगल कलश की स्थापना की गई। संस्कृति विभाग, कालिदास संस्कृत अकादमी और सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मुख्य समारोह 21 से 27 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
#UjjainNews #KalidasSamaroh #UjjainCulture #MangalKalashYatra #MPNews