उज्जैन: 61 वर्षों से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे डॉ. रघुवीर सिंह को सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से किया सम्मानित
शहर के वरिष्ठ एवं अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. रघुवीर सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और वर्ष 1965 से जारी 61 वर्षों की निरंतर सेवाओं के लिए राज्य दंत चिकित्सा परिषद द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। परिषद के 62 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से 85 वर्षीय डॉ. सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया, जो विगत 15 वर्षों से परिषद के निर्वाचित कार्यकारी सदस्य भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के संचालक विजय अग्रवाल सहित चिकित्सा जगत के वरिष्ठ डॉक्टरों व शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
#UjjainNews #LifetimeAchievementAward #MohanYadav #DentalCare #MPNews