उज्जैन: अवैध शराब पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग का नया प्लान; घट्टिया तहसील में अब ग्राम कोटवार रखेंगे गांवों में पैनी नजर
उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने नई पहल शुरू करते हुए ग्राम कोटवारों (चौकीदारों) को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर के आदेशानुसार जिला सहायक अधिकारी संगीता राठौर, सब इंस्पेक्टर हिमांशु अग्रवाल और तहसीलदार आदर्श शर्मा ने क्षेत्र के सभी कोटवारों के साथ बैठक कर उन्हें अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कोटवारों को आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को गति मिल सकेगी।
#UjjainNews #GhattiyaNews #ExciseDepartment #UjjainAdministration #MPNews