उज्जैन: सिंहस्थ-2028 में हाई-स्पीड 4G-5G नेटवर्क की तैयारी; मेला क्षेत्र में लगेंगे 12 स्थायी सेल टावर और 122 'सेल ऑन व्हील'
आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अमले को निर्बाध 4G-5G मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में 12 स्थायी सेल टावर और 122 स्थानों पर अस्थायी 'सेल ऑन व्हील' (COW) लगाए जाएंगे। संभागायुक्त आशीष सिंह ने बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और इंडस टावर के अधिकारियों के साथ बैठक कर नेटवर्क कंजेशन रोकने, रेलवे व फ्लैग स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था करने तथा निर्माणाधीन सड़कों के मीडियन में ऑप्टिकल फाइबर के लिए 6 इंच पाइप डालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर निगम को टेलीकॉम उपकरणों की अनुमति के लिए सिंगल विंडो जैसा केंद्रीय सिस्टम तैयार करने को कहा गया है।
#UjjainNews #Simhastha2028 #5GConnectivity #UjjainAdministration #MPNews