मसूरी में बारिश का कर एक मकान और दुकान मालवे में हुई तब्दील
रोते हुए बोले पीड़ित: रात में जान बचाई, अब सिर छिपाने को छत भी नहीं
मसूरी में बारिश का कहर, सांझा दरबार के पास भूस्खलन में मकान और दुकान ध्वस्त; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मसूरी-कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने सरकार और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
देर रात जमीन खिसकने का खतरा महसूस होते ही परिवार के लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद मकान भरभराकर मलबे में तब्दील हो गया। मकान और दुकान में रखा घरेलू व अन्य सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
आंखों के सामने उजड़ा आशियाना, अब मदद की आस: हादसे के बाद पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई और घर का सामान सब कुछ मलबे में दब गया। परिवार के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने भावुक होकर सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मसूरी राहुल आनंद को आपदा मानकों के अनुरूप पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
स्थानीय लोगों ने भी सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में संवेदनशील स्थानों की निगरानी और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 21, 2026