एटा: आशिकी में चार बच्चों को छोड़कर, दूसरे पति से धोखा मिलने पर एटा के कलेक्ट्रेट पर महिला ने खाया विषाक्त, मेडिकल में भर्ती
Etah, Etah | Aug 22, 2026 एटा स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर 48 वर्षीय महिला ने विषाक्त खा लिया ।विषाक्त खाते ही महिला की तबियत बिगड़ गई और बेसुध होकर जमीन पर गिर गई ।महिला के बेहोश होते ही कलेक्ट्रेट पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया आनन फानन में एंबुलेंस को बुलाया गया जहां महिला को उपचार के लिए एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है।