डूंगरपुर: जिले में आदिवासी किसानों की जमीनों पर मौखिक दबाव बनाकर नाम बदलने और वन अधिकार पट्टों के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ। 'राजस्थान शेड्यूल एरिया संघर्ष समिति', 'शेड्यूल एरिया ग्रामसभा' और 'राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद' के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल कटारा ने आरोप लगाया कि प्रशासन मौखिक दबाव से पुराने नोटिसों में नाम बदलकर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं, दोवड़ा वन विभाग पर पुराने पट्टे रद्द करने का डर दिखाकर नए पट्टों के नाम पर बिना रसीद 5-5 हजार रुपये वसूलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। समिति ने इस असंवैधानिक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
#DungarpurNews #TribalRights #RajasthanNews #Protest #Dungarpur