बांसवाड़ा। जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में पंचायती राज चुनाव को लेकर सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। जिले के कुल 549 सरपंच और 4,515 वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण तय किया जा रहा है। आगामी चुनाव में कुल 12,74,482 मतदाता (6,39,104 पुरुष, 6,35,371 महिला और 7 ट्रांसजेंडर) वोट डालेंगे। घाटोल पंचायत समिति में सर्वाधिक मतदाता हैं। लॉटरी प्रक्रिया शुरू होते ही गांवों में चुनावी माहौल गर्मा गया है और प्रत्याशियों ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।
#BanswaraNews #PanchayatElection #RajasthanPolice #BanswaraPolice #Election2026