डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपना-अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने एयर गन से सभापति को सलामी दी। पदभार संभालने के बाद सभापति ने अपने पति व पूर्व सभापति के.के. गुप्ता और संतों से आशीर्वाद लिया। सभापति सुशीला गुप्ता ने शहर में सड़क, बिजली, पानी और सफाई को मुख्य प्राथमिकता बताते हुए आमजन की समस्याओं का 48 घंटे में समाधान करने का दावा किया। साथ ही दिवाली से पहले सड़कों की मरम्मत और सफाई के लिए दो नई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का उद्घाटन किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और रथों के साथ शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया।
#DungarpurNews #DungarpurNagarParishad #SushilaGupta #KKGupta #AnilPatel