उदयपुर। गणेश महोत्सव के दौरान पुरानी मंडी स्थित 'मन्नत वाले राजा' का भव्य श्रृंगार शहरवासियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस बार भगवान गणेश का दरबार, मुकुट और मालाएं करीब ₹2.51 करोड़ के असली नोटों से सजाए गए हैं।
इस विशेष झांकी को तैयार करने के लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया था, जिन्होंने काफी बारीकी से नोटों की सजावट की है। आयोजकों के अनुसार, पिछले साल ₹1.51 करोड़ के नोटों का इस्तेमाल किया गया था, यानी इस बार श्रृंगार राशि में ₹1 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। इस अनोखे और भव्य स्वरूप को देखने तथा अपने कैमरों में कैद करने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
#MannatWaleRaja #UdaipurGaneshUtsav #GaneshChaturthi #UdaipurNews