उदयपुर भीम थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजन गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों, नरेन्द्रसिंह उर्फ रोडसिंह रावत और सुनीलसिंह उर्फ कालू रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। कुमार नाड़ा निवासी किशोर के मकान से कॉपर केबल, विद्युत वायर और इलेक्ट्रिकल सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच शुरू की थी। पूछताछ में आरोपियों ने भीम, जवाजा और ब्यावर क्षेत्र में करीब दो दर्जन चोरी व नकबजनी की वारदातें कबूल की हैं। ये आरोपी दिन में सुनसान व निर्माणाधीन मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।
#UdaipurPolice #BhimPolice #CrimeNews #PoliceAction #GangBusted