माण्डल: महाराष्ट्र से 7 लाख की लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी की छत से घर में घुसकर किया गया गिरफ्तार
मांडल थाना क्षेत्र में किराना होलसेल व्यापारी से करीब 7 लाख रुपए की लूट के पांच साल पुराने मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट के मामले में वांछित आरोपी गौरव पुत्र नितिन पाटिल को महाराष्ट्र के धूले जिले के बीकरण गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भीलवाड़ा कोतवाली में दर्ज अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में भी वांछित था।