माण्डल: भादू में चोरों ने सत्यनारायण भगवान के मंदिर को बनाया निशाना, चांदी का छत्र सहित अन्य सामग्री की चोरी
जिले के भादू गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए सनसनी फैला दी। सत्यनारायण भगवान का मंदिर के ताले तोड़कर बदमाश भगवान का चांदी का छत्र सहित पूजा में काम आने वाली अन्य बहुमूल्य सामग्री चुराकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।