माण्डल: धुलखेड़ा ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस जुटी जांच में
मांडल थाना क्षेत्र के धुलखेड़ा ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी,हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।