माण्डल: भादू में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टरों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कहा- रोक नहीं लगाई तो करेंगे आंदोलन
भादू में अवैध बजरी खनन और इसके परिवहन को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव से निकल रहे 6 से ज्यादा अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टरों को आधे घंटे तक रोके रखा और पुलिस को सूचना दी।दो दिन पहले गुरुवार को गांव के एक युवक को अवैध बजरी खनन में लगे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था।