कटोरिया: असनघट्टा गांव में अज्ञात लोगों के हमले से महिला जख्मी
Katoria, Banka | Sep 12, 2026 असनघट्टा गांव के निकट बहियार में शुक्रवार शाम को बकरी चराने गयी गांव की एक महिला पर अज्ञात लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए परिजन देवघर ले गये।