रोहट: रोहट में मकान विवाद: एक पक्ष ने बेचने की कोशिश की, परिवार का विरोध मामला थाना तक पहुंच गया है
Rohat, Pali | Feb 23, 2026 रोहट वार्ड नंबर 9 में पुराने मकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष ने किसी दूसरे को बेचने की बात कही है, जबकि परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह मकान उनके पिताजी ने लिया था। मामला थाने तक पहुंच गया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परिवार वालों का आरोप है कि कम दामों में बेचने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह उनकी संपत्ति है।