रोहट: चोटिला गांव में जल जीवन मिशन के तहत अधूरा कार्य शुरू, स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को कराया था अवगत
Rohat, Pali | Feb 20, 2026 चोटिला सहित आसपास के गांव में जल जीवन मिशन के तहत अधूरा कार्य को आज ठेकेदार की टीम के द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जगह पर आधी अधूरी पाइपलाइन डाली गई थी, उसका काम शुरू कर लिया है। काफी स्थानीय लोग के घरों में नल कनेक्शन नहीं था, उसको भी नल कनेक्शन दे दिया है, जिससे लोगो के चेहरे पर खुशी आई है।