रोहट: रोहट क्षेत्र के चोटिला गांव में कार की टक्कर से दो गोवंश घायल, सूचना मिलने पर गौशाला पहुंचे अधिकारी
Rohat, Pali | Feb 19, 2026 रोहट क्षेत्र के चोटिला गांव में कार से टक्कर लगने से दो गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। गो भक्तों ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार करने के बाद गौशाला पहुंचाया। यह घटना चोटिला गांव के मुख्य चौराहे पर हुई, जहां आए दिन वाहनों की गोवंश से टक्कर होती है और कई गोवंश घायल होते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।