रोहट: रोहट स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा
Rohat, Pali | Feb 20, 2026 रोहट रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर दूर रानीखेत एक्सप्रेस की स्पीड में आने से 45 वर्षीय करण सिंह की मौत हो गई। मृतक डूंगरपुर गांव का निवासी था। रोहट स्टेशन मास्टर ने पुलिस और जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद रोहट थाना पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान की गई और उसे रोहट गवर्नमेंट हॉस्पिटल में रखवाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा