उत्तर प्रदेश के #फिरोजाबाद में नगर निगम के निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुलती नजर आ रही है। नगला भाऊ स्थित औद्योगिक क्षेत्र बिजली घर के पास बनी इंटरलॉकिंग सड़क पर एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। हैरानी की बात यह है कि इस गड्ढे के पास ही नगर निगम का सरकारी समरसेबल लगा हुआ है, जो पिछले करीब एक साल से खराब पड़ा है।
Etmadpur, Agra | Nov 12, 2026