एत्मादपुर: बुद्धा पार्क के विकास कार्यों का विधायक, महापौर व नगरायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश
बुद्धा पार्क में चल रहे विकास कार्यों का विधायक, महापौर व नगर आयुक्त ने संयुक्त निरीक्षण किया। पार्क के समग्र विकास हेतु लगभग 10.50-10.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों निवासियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।