एत्मादपुर: एत्मादपुर रजिस्ट्रार कार्यालय में हंगामा, कर्मचारियों पर अवैध वसूली और मनमानी के आरोप लगाए गए
Etmadpur, Agra | Feb 18, 2026 एत्मादपुर तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिवक्ताओं ने कर्मचारियों पर अवैध वसूली, फाइलों में मनमानी और ऑनलाइन ओटीपी प्रक्रिया से काम प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विरोध के चलते रजिस्ट्री कार्य प्रभावित रहा। कार्यालय पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कार्यवाही नियमानुसार होने की बात कही।