एत्मादपुर: रामबाग चौराहे पर युवतियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर युवतियों के साथ आए युवक को आरोपियों ने पीटा, वीडियो वायरल
Etmadpur, Agra | Feb 20, 2026 आगरा के रामबाग चौराहा, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सरेशाम युवतियों से छेड़छाड़ की वारदात सामने आई। विरोध करने पर साथ मौजूद युवक से मारपीट की गई। चौकी के पास हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। भीड़ जुटती देख आरोपी ऑटो से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पुलिस जांच में जुटी है।