कोल: हरदुआगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ दबंगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने FIR दर्ज की, 2 आरोपी हिरासत में
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 हरदुआगंज क्षेत्र के गांव में दबंगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया। 15 वर्षीय किशोरी डेयरी पर दूध देने के लिए गई थी। इस दौरान दबंगों ने उसे खेत में खींच लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को लेकर शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।