कोल: एएमयू में हॉर्स राइडिंग के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घुसे, तोड़ी गईं कुर्सियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हॉर्स राइडिंग के दौरान दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और लात घुसे चले हैं। इस दौरान दोनों पक्ष के युवकों ने कुर्सियां फेंकी और कुर्सियां तोड़ी है। घटना के दौरान एएमयू की वाइस चांसलर प्रोफेसर नईमा खातून मौके पर मौजूद थी।