कोल: कोतवाली नगर में युवती ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार, युवक ने युवती के फोटो-वीडियो किए वायरल, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवती ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। इनकार करना युवती को भारी पड़ गया। युवक ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आजमगढ़ के रहने वाले युवक से उसका रिश्ता तय हुआ था। युवक ने निकाह के बाद युवती से पाकिस्तान चलकर रहने की कहा था जिसका युवती ने विरोध किया।