कोल: पहलगाम घटना के विरोध में हिंदूवादियों ने जीटी रोड पर पाकिस्तान की शव यात्रा घसीटकर किया दहन
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 पहलगाम में हुई घटना का विरोध देश भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने जीटी रोड पर पाकिस्तान की शव यात्रा घसीट कर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने शव यात्रा को जमकर घसीटा और लात घूसे मारते हुए शव यात्रा का दहन कर दिया।