कोल: पहलगाम घटना पर ABVP का गुस्सा फूटा, DS कॉलेज में प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद का फूंका पुतला
Koil, Aligarh | Apr 23, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के बाद देश भर के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। उक्त घटना के विरोध में ABVP ने प्रदर्शन किया है। ABVP कार्यकर्ता और पदाधिकारी धर्म समाज कॉलेज के बाहर एकत्रित हो गए। इस दौरान ABVP के द्वारा प्रदर्शन किया गया और पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया गया है।