राजौरी गार्डन: हरी नगर: बैटरी और ई-रिक्शा चोरी के मामलों में 2 शातिर चोर गिरफ्तार
हरी नगर थाना की पुलिस ने बैटरी और ई-रिक्शा चोरी के मामलों में 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान दीपक उर्फ राजू और उसके साथी केशव के रूप में हुई है। यह दोनों जनकपुरी और कालकाजी के रहने वाले हैं। इनके पास से 10 चोरी की बैटरी और 1 ऑटो रिक्शा को बरामद किया है। यह दोनों 24 मामलों में शामिल रहे है और गिरफ्तारी से 11 मामलों का खुलासा हुआ है।