हरी नगर थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सरफराज के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी का एक ऑटो बरामद किया गया है और फेक नंबर प्लेट भी जप्त किया गया है। यह मोहन गार्डन इलाके का रहने वाला है। एसीपी नीरज टोकस की देखरेख में SHO आशु गिरहोत्रा, चौकी इंचार्ज विक्रांत सिंह, आदि की टीम ने इसे गिरफ्तार किया है।